Posts

Showing posts from August, 2021

CHAURI CHAURA INCIDENT | ABDULLAH | चौरी चौरा कांड | अब्दुल्लाह | गांधी जी | असहयोग आंदोलन

Image
  अब्दुल्ला चूड़ीहार ही नाम है उस शख़्स का , जिसके नाम पर मशहूर चौरी चौरा का मुख्य मुकदमा अब्दुल्लाह व अन्य बनाम ब्रिटिश हुकूमत के नाम से चला था ।   Discover Facts & History चूड़ी बनाने और पहनाने का काम करने वाले अब्दुल्ला चूड़ीहार को 3 जुलाई 1923 क ी सुबह 6 बजे बाराबंकी जेल में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बग़ावत के जुर्म में फांसी पर लटका दिया गया था। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में इतिहास विभाग के डॉ. मनोज तिवारी बताते हैं कि अब्दुल्लाह चौरीचौरा कांड के नायक थे। मुख्य मुकदमा अब्दुल्लाह व अन्य बनाम हुकूमत के नाम से चला था। उस वक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा राघव दास ने पंडित मदन मोहन मालवीय को मुकदमा लड़ने के लिए रा ज़ी किया था।   बतौर वकील पंडित मदन मोहन मालवीय की पैरवी से इनमें से 151 क्रांतिकारियों फांसी की सज ़ा से बच गये. बाकी 19 लोगों को 2 से 11 जुलाई 1923 के दौरान फांसी दे दी गई. इस घटना में 14 लोगों को उम्र कैद और 10 लोगों को 8 साल सख्त कारावास की सज ़ा हुई. जिन लोगों को फांसी दी गई , उनकी याद में एक स्मारक भी बनाया गया है।

वो ख़तरनाक शूटर जिससे हिटलर की फ़ौज भी डरती थी, जिसने सिर्फ़ 25 साल की उम्र में वर्ल्ड वार सेकेण्द के दौरान 309 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

Image
Discover Facts & History ये कहानी उस लड़की की है जिसने सिर्फ़ 25 साल की उम्र में वर्ल्ड वार सेकेण्द के दौरान 309 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जिनमें से ज्यादातर हिटलर के फौजी थे. इस लड़की को इतिहास की सबसे ख़तरनाक और ज़ालिम निशानेबाज़ का दर्जा हासिल है जिसको ल्यूडमिला पेवलीचेंको के नाम से जाना जाता है। इ सने हिटलर और उसके फौजियों का जीना मुश्किल कर दिया था, नाज़ी फौजी इसके नाम से ही थर थर काँपते थे। आइए जानते हैं इस साहसी महिला की कहानी ल्यूडमिला पेवलीचेंको (जुलाई 12, 1916 - अक्टूबर 10, 1974)   वर्ल्ड वार सेकेण्द के वक्त यूक्रेनियन सोवियत स्नाइपर थीं. स्नाइपर बनकर इस महिला ने 309 को मौत के घाट उतारा था. ल्यूडमिला को इतिहास की सबसे कामयाब फीमेल निशानेबाज़ कहा जाता है. कुछ दिन में ही पेवलिचेंको ने हथियार चलाने में महारत हासिल कर ली. 22 जून , 1941 में जर्मनी ने जर्मन-सोवियत के बीच की आक्रमण ना करने की ; ( Treaty ) संधि को तोड़ दिया और ऑपरेशन बारबरोसा शुरू किया. इस ऑपरेशन के तहत जर्मनी ने सोवियत संघ पर अटैक कर दिया. मिलिट्री ट्रेनिंग जंग के हालात को देखते ह...

Catacombs of Paris Empire of Death Waiting for Tourists मौत का साम्राज्य पर्यटकों का इंतजार कर रहा है.

Image
  60 लाख कंकालों से भरा पड़ा है ये ‘ मौत का साम्राज्य ’ , कहते हैं इसे ' कब्रों का तहखाना ' फ़्रांस के पेरिस में स्थित French Catacombs या Catacombs of Paris और Empire of The Dead के नाम से भी जाना जाता है.  जहाँ  क़रीब 60 लाख डेड बॉडीज़ को संजोया गया है. हमारी दुनिया में अजीब और M ysterious जगहों की भरमार है . जिनमें से कुछ को हम जानते हैं और कुछ के बारे में नहीं पेरिस का नाम बेशक आप लोगों ने सुना होगा आज हम इसकी खूबसुरती और चकाचौंध से अलग एक डरावने सच के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। तो चलिए बिना देरी किये टॉपिक पर आते हैं – फ़्रांस का पेरिस शहर दुनिया भर में अपनी खूबसुरती और चकाचौंध के लिए मशहूर है. पेरिस में लाखों लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मसरूफ रहते हैं. इस शहर को दुनिया के बेहतरीन शहरों में से एक माना जाता है. इस दुनिया में कई अजीब और M ysterious जगहें मौजूद हैं. इन में से कुछ तो बेहद खौफनाक हैं. क्या आप जानते हैं कि फ्रांस में एक ऐसी सुरंग मौजूद है जिसे French Catacombs या Catacombs of Paris और Empire of The Dead के नाम से भी जाना जा...